1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News in Hindi)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भोपाल में होगी मुख्यमंत्री हॉकी ट्रॉफी, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भोपाल में होगी मुख्यमंत्री हॉकी ट्रॉफी, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री हॉकी ट्रॉफी का आयोजन होगा। अरेरा कॉलोनी स्थित मेजर ध्यानचंद खेल ग्राउंड में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के मुकाबले होंगे। शाम को उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन

भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन

भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से टैक्सी सेवाएं बंद हैं। बुधवार को टैक्सी यूनियनों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने यूनियन के 10 प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया है। मांगों पर सहमति नहीं बनने पर यूनियन ने भोपाल बंद की चेतावनी दी है।

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने दी बधाई

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने दी बधाई

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा और रिजवान अहमद सिद्दीकी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लाल सिंह आर्य के राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हुई।

रतलाम के जावरा स्कूल में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

रतलाम के जावरा स्कूल में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

रतलाम के जावरा स्थित सेंट हसन मेमोरियल स्कूल में कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक अबरार के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर जिले के बीरपुर क्षेत्र को करीब छह साल बाद ब्रॉडगेज रेल सेवा की सौगात मिली। कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर के 56 किमी रेलखंड का उद्घाटन किया गया और ग्वालियर-कैलारस मेमू सेवा का विस्तार बीरपुर तक किया गया। करीब 902 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रेलखंड से क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना जिले में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिला अस्पताल में पानी भरने के साथ प्रसव और सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपका, जबकि बृजपुर में घरों और होमगार्ड कार्यालय में भी पानी भर गया।

बनियानी में छात्रों का प्रदर्शन: प्रिंसिपल की मांग को लेकर टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर लगाया जाम

बनियानी में छात्रों का प्रदर्शन: प्रिंसिपल की मांग को लेकर टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर लगाया जाम

टीकमगढ़ जिले के बनियानी गांव में शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य की मांग और स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने टीकमगढ़-जतारा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। शिक्षकों और ग्रामीणों की समझाइश के बाद छात्रों ने जाम खोल दिया। शिक्षा विभाग ने मामले की जानकारी मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा।

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

पलेरा थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस-जन संवाद और विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया।

नगर परिषद पलेरा की CMO शिवी उपाध्याय सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

नगर परिषद पलेरा की CMO शिवी उपाध्याय सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

टीकमगढ़ में पलेरा नगर परिषद की CMO शिवी उपाध्याय को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मकान सूचीकरण के कुशल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

छात्राओं ने बढ़े बस किराये का किया विरोध, कलेक्टर से किराया कम कराने की मांग

छात्राओं ने बढ़े बस किराये का किया विरोध, कलेक्टर से किराया कम कराने की मांग

शिवपुरी के सिरसौद की छात्राओं ने बस किराया 20 से बढ़कर 40 रुपये होने की शिकायत कलेक्टर से की। छात्राओं ने पढ़ाई के लिए आने-जाने का किराया कम कराने की मांग की।

केला फसल की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार

केला फसल की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार

बुरहानपुर के डालमऊ और घाघरला गांव के किसानों ने केला फसल की क्षति की राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। किसानों ने जांच कर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।

Jabalpur: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा में छोड़ा जा रहा 1031 क्यूमेक पानी; घाटों पर बढ़ा अलर्ट

Jabalpur: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा में छोड़ा जा रहा 1031 क्यूमेक पानी; घाटों पर बढ़ा अलर्ट

जबलपुर के बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं। करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। घाटों और तटीय इलाकों में जलस्तर 3-4 फीट बढ़ने की संभावना के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

भोपाल: नर्मदा संरक्षण से लेकर रोजगार और औद्योगिक विकास तक, MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल: नर्मदा संरक्षण से लेकर रोजगार और औद्योगिक विकास तक, MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल में CM मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई MP कैबिनेट बैठक में नर्मदा संरक्षण के लिए ‘नमन मिशन’, विज्ञान एवं तकनीक के लिए ₹492 करोड़, 35 नए पद और 4 वर्किंग वुमन हॉस्टल समेत कई फैसलों को मंजूरी दी गई।

सीएम मोहन यादव का पत्रकारों से आह्वान- देशहित को सर्वोपरि रखकर करें जिम्मेदार पत्रकारिता

सीएम मोहन यादव का पत्रकारों से आह्वान- देशहित को सर्वोपरि रखकर करें जिम्मेदार पत्रकारिता

भोपाल में ‘अभ्युदय’ कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से देशहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करने की अपील की। उन्होंने फेक न्यूज से बचने, हिंदी को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। साथ ही भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश को मिले प्रतिनिधित्व पर नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

पन्ना में खाद संकट से किसान परेशान, DAP का स्टॉक खत्म; NPK की बढ़ी कीमत ने बढ़ाई चिंता

पन्ना में खाद संकट से किसान परेशान, DAP का स्टॉक खत्म; NPK की बढ़ी कीमत ने बढ़ाई चिंता

पन्ना में खाद संकट से किसान परेशान हैं। DAP का स्टॉक खत्म होने से किसानों को महंगी NPK खरीदनी पड़ रही है। लंबी कतारों, सीमित वितरण और खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर किसानों ने सवाल उठाए हैं। वहीं अधिकारी जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं।