MP News : शिवपुरी कलेक्ट्रेट में ग्राम सिरसौद से पहुंची छात्राओं ने बस किराया दोगुना होने की शिकायत की है। छात्राओं ने कलेक्टर से बढ़ा हुआ किराया कम कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि महंगा किराया उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्राम सिरसौद की छात्राएं पिछले करीब दो वर्षों से प्रतिदिन बस से शिवपुरी शहर आती-जाती हैं। छात्राओं के मुताबिक, वे शहर में लाइब्रेरी में अध्ययन करने के साथ स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी नियमित रूप से आती हैं।
छात्राओं का कहना है कि पहले बस संचालकों द्वारा उनसे 20 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनसे 40 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जा रहा है। यानी किराया सीधे दोगुना हो गया है।गरीब परिवारों से आने वाली छात्राओं का कहना है कि रोजाना आने-जाने में 40 रुपये किराया देना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। बढ़े हुए किराये का असर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी पड़ रहा है।छात्राओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक स्थिति और रोजाना शहर आने-जाने की मजबूरी को देखते हुए बस किराये की जांच कर उसे कम या न्यूनतम कराया जाए, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो।छात्राओं ने कलेक्टर से मामले में उचित कार्रवाई कर राहत दिलाने की अपील की है।