मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीट-पीजी की काउंसलिंग करवाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए केंद्र सरकार के डॉक्टरों की मांगें जल्द मानने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि कोरोना फिर बढ़ रहा है। डॉक्टरों को अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर।
