नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में बाजार के प्रमुख हिस्सेदारी वाले बीयर के ब्रांड सस्ते हो गए हैं। इसमें प्रमुख नाम किंगफिशर का है।
नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में बाजार के प्रमुख हिस्सेदारी वाले बीयर के ब्रांड सस्ते हो गए हैं। इसमें प्रमुख नाम किंगफिशर का है।
डॉ. मनसफ आलम, एसोसिएट प्रोफेसर, बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और आईओटी लेबोरेटरी, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) को सेंटर फॉर प्रोफेशनल एडवांसमेंट द्वारा "क्लाउड कंप्यूटिंग में अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार 2021" से सम्मानित किया गया है। क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान है।
केजरीवाल सरकार पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में पालतू पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय का पुनर्निर्माण करा रही है। पशु चिकित्सालय का यह भवन चार मंजिला होगा। इस भवन में मुहल्ला क्लिनिक, ओपीडी,लैब और सर्जिकल रुम के अलावा इस चिकित्सालय की उपरी मंजिल पर लाइब्रेरी और एक हॉल बनाया जाएगा।
भारत की राजधानी दिल्ली के ओखला में स्थित हिमालय वेलनेस कम्पनी के प्रमुख डॉ सय्यद फ़ारूक़ के बंगले से आज एक तालिमी कारवां को रवाना किया गया। गौरतलब है कि ऑल इंडिया एजूकेशनल मूवमेंट द्वारा आयोजित इस 14वें तालिमी कारवाँ का आगाज़ मौलाना अबरार इस्लाही मक्की की तिलावत ए क़ुरआन पाक से हुआ।
Know how the picture of Delhi Transport will change in 2022; 2022 में बदल जाएगी दिल्ली ट्रांसपोर्ट की तस्वीर। प्रदूषण फ्री होंगे दिल्ली सड़को पर चलने वाले वाहन। 2022 में दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा 1197 करोड़ गायब करने वाली है। इससे पहले एमसीडी के ट्राइफरकेशन के बाद का 1232 करोड़ रुपया हजम किया जा चुका है और अब ट्राइफरकेशन से पहले का 1197 करोड़ रुपया भी हजम करने की प्लानिंग चल रही है।
पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौक़े पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, प्रधान-मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपसभापति, राज्य सभा हरिवंश के नेतृत्व में सांसदों ने आज संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बता दें भारतीय रेलवे नए साल से यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू करने जा रही है, जहां अब यात्रियों को बिना रिजर्वेशन के भी सफर करने का मौका मिल जाएगाय। दरअसल, अब कोरोना संक्रमण से पहले की तरह जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा की जा सकेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आज दो जनसभाएं की। इस दौरान पंजाब के लोगों को गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में एक ईमानदार, स्थिर और मजबूत सरकार देगी। आज पंजाब में बहुत कमजोर सरकार है। यह सरकार अच्छी व्यवस्था, विकास और शांति नहीं दे सकती।
• East MCD के बिल्डिंग विभाग से जहां 2018-19 में 156 करोड़ का राज्सव आ रहा था, 2021-22 में वह घटकर 37 करोड़ ही रह गया- saurabh bharadwaj. • MCD ने नक्शे बनाना बंद कर दिया और लोकल दुकानदारों से उसके बदले पैसा लेकर अपनी जेबें भरना शुरू कर दिया- saurabh bharadwaj • BJP को सरकारी खजाने में पैसा चाहिए ही नहीं क्योंकि उसके लिए तो वह Delhi Government से
There will be heavy rain in these areas amidst increasing cold in the country; देश में बढ़ते ठंड के बीच उत्त भारत के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में हिमपात की भी संभावना। बदल सकता है मौसम का मिजाज।
केजरीवाल सरकार का विजन है कि हमारी यूनिवर्सिटीज इस स्तर की हों कि यूरोप और अमेरिका के बच्चे दिल्ली की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का सपना देखें। ठीक वैसे ही जैसे आज हमारे देश के बच्चे अमेरिका के हार्वर्ड में पढ़ने का सपना देखते हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये बातें दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
दक्षिणपूर्व जिले के थाना पुल प्रह्लादपुर के पुलिसकर्मियों ने दो चोरों जितेंद्र और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के साथ इनके कब्जे से ट्रक की दो बैटरियां बरामद की गई हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, दोषियों को पकड़ने के लिए प्रधान सिपाही राजेश, सिपाही राजकुमार और सिपाही विनय की एक समर्पित टीम का गठन किया गया था।
दक्षिणपूर्व जिले के थाना कालिंदी कुंज के पुलिसकर्मियों ने एक अपराधी अतुल को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। गश्त के दौरान वे आगरा कैनाल रोड के पास पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि कॉलोनी की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर चोरी-छिपे चलने लगा।
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कालिंदी कुंज पर फाउंटेन पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह जामिया मिलिया इस्लामिया के सामने उनके द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में फाउंटेन पार्क बनाया है उसी तरह कालिंदी कुंज पार्क के सामने भी फाउंटेन पार्क बनाया जा रहा है।