दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर पूर्व सीएम आतिशी और अन्य आप विधायकों ने धरना दिया।
दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर पूर्व सीएम आतिशी और अन्य आप विधायकों ने धरना दिया।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का अभिषेक कर देश और दिल्ली की खुशहाली की कामना की।
दिल्ली विधानसभा के सत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राजधानी को भ्रष्टाचार मुक्त, प्रदूषण रहित और विकासोन्मुखी बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। उनके अभिभाषण में 500 रुपये में गैस सिलेंडर, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और यमुना की सफाई जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग (CAG) रिपोर्ट पेश की, जिसमें नई शराब नीति से सरकार को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार को करीब 2000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर तस्वीरों को लेकर विवाद छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने हैं। विपक्ष की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पद संभालते ही उनके कार्यालय से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गईं।
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने अभिभाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। भाजपा सरकार ने जनता के लिए ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं का ऐलान किया। वहीं, महिला सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन को लेकर भी अहम घोषणाएं हुईं।
दिल्ली विधानसभा में आज मंगलवार को अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल की 14 CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार (जिसे भाजपा ने "शीशमहल" करार दिया), शराब घोटाला और मोहल्ला क्लिनिक समेत कई मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
दिल्ली विधानसभा का सत्र आज उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सदन में 14 सीएजी (CAG) रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार के वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न घोटालों का खुलासा होने की उम्मीद है।
दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार सत्ता और विपक्ष, दोनों की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने आतिशी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले कई बार महिला मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन पहली बार कोई महिला नेता प्रतिपक्ष बनी है।
दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। दिलचस्प बात यह रही कि कई विधायकों ने अपनी मातृभाषा में शपथ ली। विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जबकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण कार्यवाही स्थगित रहेगी।
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। इस सत्र के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। 25 फरवरी को लंबे समय से लंबित कैग (CAG) की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी।
दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 से 27 फरवरी तक चार दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है। इस दौरान सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और बीते पांच साल से लंबित कैग (CAG) की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी।
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, उन्होंने PWD और जल बोर्ड अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें टूटी सड़कों, जल आपूर्ति, यमुना सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा हुई।
दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने 'आयुष्मान भारत' योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के गठन के साथ ही भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पूर्वांचली समुदाय को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि पंजाबी और सिख समुदाय को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा ने संतुलन साधने का प्रयास किया है।