1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीफार्मा के छात्रों का रिजल्ट अटका, कॉलेजों ने एकेटीयू को अभी नहीं भेजा अंक

बीफार्मा के छात्रों का रिजल्ट अटका, कॉलेजों ने एकेटीयू को अभी नहीं भेजा अंक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीफार्मा के छात्रों का रिजल्ट अटका, कॉलेजों ने एकेटीयू को अभी नहीं भेजा अंक

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित राजकीय फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट अटक गया है। कॉलेज प्रशासन ने अभी तक न तो छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई है और न ही छात्रों के आंतरिक अंक एकेटीयू को भेजे हैं। ऐसे में छात्रों का प्रोन्नत परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है। एकेटीयू की ओर से संस्थान को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रयोगात्मक व आंतरिक अंक न मिलने की वजह से छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है। 

गोरखपुर स्थित राजकीय फार्मेसी कॉलेज में बीफार्मा प्रथम वर्ष के करीब 60 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही राजकीय फार्मेसी कॉलेज बना हुआ है। प्रशासन की ओर से बीआरडी मेडिकल कॉलेजों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां पर तैनात डाक्टर व स्टॉफ की ड्यूटी कोरोना में लगी हुई है। इसलिए कॉलेज छात्रों के आंतरिक व प्रयोगात्मक परीक्षा अभी तक करा नहीं पाया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो राजीव कुमार ने बताया कि संस्थान को एक महीने की मोहलत दी गई है। इसमें उनको छात्रों की आंतरिक व प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराना होगी। साथ ही छात्रों के अंक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक अंक न आने की वजह से छात्रों का प्रोन्नत परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...