1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग की महिलाएं अमित शाह से करेंगी मुलाकात

शाहीन बाग की महिलाएं अमित शाह से करेंगी मुलाकात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग की महिलाएं अमित शाह से करेंगी मुलाकात

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले काफी दिनों से देश भर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन अगर सबसे ज्यादा चर्चा में दिल्ली का शाहीन बाग रहा। जहां पर पिछले दो महीने से इस कानून का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, पिछले दिनों शाहीन बाग के लोगों ने पीएम मोदी से मिलकर इस कानून के बार में वबात करने की अपेक्षा जताई थी। जिसपर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गृहमंत्री से मुलाकात करेगा, हालांकि इसको लेकर अभी मतभेद भी है। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया हाउस में दिए अपने इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा था कि अगले तीन दिन में सीएए को लेकर कोई भी उनसे आकर मुलाकात कर सकता है। उन्होंने कहा कि, जिस किसी को भी सीएए को लेकर आपत्ति है, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब हो कि पिछले दो महीने से शाहीन बाग में सीएए-एनआरसी-एनपीआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इस प्रदर्शन में महिलाएं भी धरने पर बैठी हैं। कहा जा रहा है कि रविवार को शाहीन बाग की महिलाओं से गृह मंत्री मुलाकात कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...