नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पंद्रह दिसंबर 2019 से देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रह है। इस दौरान कई राज्यों मे उग्र प्रदर्शन भी हुए है और सार्वाजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।
वहीं राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले 52 दिनों से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। अब इस प्रदर्शन को पंजाब के किसानों का समर्थन भी मिल गया है। पंजाब के संगरूर से मंगलवार को दोपहर 12 बजे करीब 800 किसान शाहीन बाग के लिए रवाना होंगे।
बताया जा रहा है कि, पंजाब से आए किसान अगले चार दिनों तक शाहीन बाग में ही रहेंगे। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को और दिल्ली में चुनावी माहौल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
आपको बताते दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनदिनों आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली दौरे पर हैं। इसके साथ ही सीएम योगी 16 जनसभाएं में शामिल होंगे साथ ही वह दिल्ली की जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से वोट देने की अपील करेंगे।