राजधानी दिल्ली के
शाहीन बाग में पिछले दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन
की वजह से रास्ता बंद कर दिए गए थे। जिसके कारण लोगों को काफी परेशनियां हो रही
है। वहीं सोमवार को सुप्रीम कोर्ट बंद पड़े रास्ते को खुलवाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई
करेगा।
सात फरवरी को पिछली
सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका की सुनवाई टाल दी थी, की आठ फरवरी
को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है और चुनाव में किसी तरह की कोई परेशानी
न हो इसलिए कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई नहीं की थी।
आपको बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्ट्रार (एनआरसी) के खिलाफ लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकरियों की सरकार से यह मांग की वह इस कानून को वापस लें।सरकार ने अपने की जन जगरूक अभियान के तहत लोगों को इस कानून के बारे में सही जानकारी देने का प्रयास किया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तामम दिग्गज नेताओं ने लोगों को अभियान के तहत इस कानून के बारे में जगरूक करने की कोशिश की है। वहीं कई महारैलियों के जारिए भी लोगों को समझाने का प्रयास किया है। इन सब के बीच वो लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है जो प्रदर्शन के कारण बंद हुए रास्ते से रोजना वहां से आना जाना था। साथ ही घंटों लंबे जाम में फंसे रहना।