1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA: गुमराह करने वाले गैंग से लोग होशियार रहें- मंत्री मुख्तार अब्बास

CAA: गुमराह करने वाले गैंग से लोग होशियार रहें- मंत्री मुख्तार अब्बास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: गुमराह करने वाले गैंग से लोग होशियार रहें- मंत्री मुख्तार अब्बास

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले दो महीने से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। यह प्रदर्शनकारी सरकार से सीएए को वापस लेने की मांग कर रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि, यह कानून वापस नहीं होगा, क्योंकि इस कानून के लागू होने से किसी धर्म के लोगों को कोई खतरा नहीं है। जो लोग सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है वो गलत अफवाह के कारण ऐसा कर रहे हैं।

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, जो भी लोग सीएए को लेकर दुष्प्रचार से प्रभावित हैं उनसे मेरी अपील है कि, इस गुमराह करने वाले गैंग से होशियार रहें। ये गुमराही गैंग अपना तो सत्यानाश, बंटाधार कर ही रहा है। साथ ही ये लोग दूसरों के नुकसान करने में भी लगा हुआ है।

बता दें कि, शाहीन बाग सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि, वह आकार उनकी बात सुनें। बीजेपी ने जन जगरूकता अभियान चला कर लोगों को इस कानून के बारे में जगरूक करने की कोशिश की। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने जन जगरूकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और राज्य के हर क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत की। सीएए जुडे नियमों के बारे में समझाने का प्रयास किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...