वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को बजट पेश किया गया है। इसमें कई नई व्यवस्थाओं का भी ऐलान किया गया है। जहां किसानों से लेकर आमजन को काफी राहत मिली है। वहीं बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बजट में दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन इस बजट से साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिकताओं में आता ही नहीं, तो दिल्ली वाले बीजेपी को क्यों मतदान करें।
केजरीवाल ने कहा कि, सवाल ये भी है की चुनाव से पहले ही जब बीजेपी दिल्ली को निराश कर रही है तो चुनाव के बाद दिल्ली के लोगों के लिए कुछ भी काम नहीं करेंगी। लेकिन लोगों को पता है कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वासियों के लिए कितना काम किया है।
आपको बताते चलें कि, बजट 2020 में कई बड़े एलान के साथ टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देते हुए कर कानूनों को सरल बनाने के लिए नई वैकल्पिक व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था पेश की है।