1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रेमडेसिवीर की कालाबाजारी कर बिहार को लूटने की कोशिश कर रहे थे जीजा-साले, चढ़े ईओयू के हत्थे, एक अस्पताल का डायरेक्ट…

रेमडेसिवीर की कालाबाजारी कर बिहार को लूटने की कोशिश कर रहे थे जीजा-साले, चढ़े ईओयू के हत्थे, एक अस्पताल का डायरेक्ट…

By: Amit ranjan 
Updated:
रेमडेसिवीर की कालाबाजारी कर बिहार को लूटने की कोशिश कर रहे थे जीजा-साले, चढ़े ईओयू के हत्थे, एक अस्पताल का डायरेक्ट…

पटना : देश में जारी कोरोना संकट से बिहार लगातार जूझ रहा है, जिसे लेकर लोगों को कभी वैक्सीन की कमी, कभी ऑक्सीजन की कमी और डॉक्टरों एवं एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमाना पैसे वसूलने जैसे समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर नीतीश सरकार सख्त कदम उठा रही है, इसके बावजूद भी कुछ लोग सरकार और प्रशासन की आंख में धूल झोंककर आपदा को अवसर में बदल रहे है। जिसे लेकर आज आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेमडिसिविर की कालाबाजारी करने वाले जीजा-साले को धर दबोचा।

आपको बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड में छापेमारी कर एक निजी अस्पताल के निदेशक और उसके साले को रेमडेसिवीर दवा के 2 डोज के साथ गिरफ्तार किया। अस्पताल और वहां मौजूद दवा दुकान की आड़ में दोनों रेमडेसिवीर की कालाबाजारी कर रहे थे।

रेनबो अस्पताल के जरिए रेमडेसिविर की कालाबाजारी

आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली थी कि एसपी वर्मा रोड स्थित रेनबो अस्पताल के जरिए रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हो रही है। ईओयू डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम को इस काम में लगाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ अशफाक अहमद अपने साले अल्ताफ अहमद के साथ मिलकर कालाबाजारी करते थे। अस्पताल में ही एक दवा दुकान है। उसी की आड़ में रेमडेसिवीर मंगाई जाती थी। जो दवा दुकान को मिली, उसका कोई हिसाब नहीं होता था।

रोजाना रेमडेसिविर की 2 डोज बेचकर वसूलते थे 1 लाख

बताया जाता है कि दवा दुकान के नाम पर ली गई रेमडेसिवीर को ये ब्लैक में बेचते थे। ईओयू की टीम ने पहले अल्ताफ को गिरफ्तार किया और उसी के जरिए रेनबो अस्पताल के निदेशक तक पहुंचने में कामयाब हुई। पूछताछ में पता चला कि रेमडेसिवीर के 2 डोज के लिए एक लाख रुपए तक वसूला जाता था। निदेशक और उसके साले ने पुलिस को बताया कि वे रोजाना रेमडेसिवीर की 2 डोज ही बेचते थे। दोनों को गांधी मैदान पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...