उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब राज्य के कैबिनेट मंत्रियों तक पहुँच चुका है। योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया है।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद से ही महेंद्र सिंह अपने घर में पृथक वास में थे, बाद में तबियत खराब होने के बाद उन्होंने परीक्षण करवाया था और वे SGPGI में भर्ती हो गये।
आपको बता दे कि आज के ही दिन सुबह खबर आई कि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है।
कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं और कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था।
वहीं आज बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।