1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के बिगड़ते हालात पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग- केजरीवाल भी मौजूद

दिल्ली के बिगड़ते हालात पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग- केजरीवाल भी मौजूद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के बिगड़ते हालात पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग- केजरीवाल भी मौजूद

दिल्ली में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, उधर शाहीन बाग का विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ था कि, अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भी नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

दिल्ली हिंसा को लेकर अमित शाह खुद काफी ऐक्टिव हो गए हैं और पिछले 14 घंटें में उन्होंने दो बड़ी मीटिंग बुलाई। सोमवार रात 10 बजे भी उन्होंने दिल्ली के आला अधिकारियों संग बैठक की थी और अब उनकी केजरीवाल के साथ बैठक हुई।

इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने विधायकों और प्रमुक सचिवों की बैठक बुलाई थी। केजरीवाल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, बॉर्डर से बाहर के लोग आकर हिंसा भड़का रहे हैं।

बताते चले कि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसक प्रदर्शन में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस हिंसा में 105 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हिंसा वाले इलाकों में पुलिस की भारी फोर्स तैनात है। नार्थ-ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों ने एक तरह से सांप्रदायिक रंग ले लिया है। मौजपुर, कबर नगर और जाफराबाद में मंगलवार को हिंसा के तीसरे दिन हाताल बेहद तनावपूर्ण हैं। यहां पर पत्थरबाजी के साथ साथ, वाहनों और प्रेट्रोल पंप को भी आग के हलावे कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...