पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा। राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले जिसको लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारक के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैदान में चुनावी प्रचार के लिए उतरा है।
वहीं सीएम योगी दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर है। वह सोलह जनसाभाएं करेंगे और कई इलाकों में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित के दौरान सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वहीं सीएम ममता ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोली की भाषा बोल रहे हैं।
इसके साथ ही दीदी ने कहा कि, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री भी गोली की भाषा में बात कर रहे हैं। यह नफरत की राजनीति है। उन्हें विकास की राजनीति करनी चाहिए लेकिन अभी सांप्रदायिक कार्ड खेला जा रहा है। इसका इस्तेमाल हमेशा नहीं कर सकते है।
आपको बताते चलें कि, दिल्ली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में अव्यवस्था फैलाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की गारंटी देंगे।