1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखी सोनिया गांधी को पांच पन्नों की चिट्ठी, कहा- संकटकाल में भी कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखी सोनिया गांधी को पांच पन्नों की चिट्ठी, कहा- संकटकाल में भी कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति

By: Amit ranjan 
Updated:
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखी सोनिया गांधी को पांच पन्नों की चिट्ठी, कहा- संकटकाल में भी कांग्रेस कर रही नकारात्मक राजनीति

नई दिल्ली : कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर एक तरफ जहां केंद्र सरकार दिन रात एक कर इस महामारी को दूर करने और लोगों को बचाने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगी हुई है और सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। कांग्रेस के इसी व्यवहार को लेकर अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का खत लिखा है।

नड्डा ने सोनिया गांधी को भेजी गई अपनी चिट्ठी में लिखा है कि, “वे कोरोना महामारी के इस संकट काल में कांग्रेस के रवैये से काफी निराश हैं लेकिन हैरान नहीं हैं।” बता दें कि इस चिट्ठी में जेपी नड्डा ने आपातकाल के दौरान कांग्रेस की भूमिका और कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के नकारात्मक रैवेये पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय वैक्सीन का मजाक उड़ाया है। नड्डा का कहना है कि कोरोना महामारी के वक्त भी नकारात्मक राजनीति की जा रही है जिसका वे विरोध करते हैं।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से कांग्रेस देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। वहीं सोनिया गांधी ने भी बकायदा इसे लेकर चिट्ठी भी लिखी थी और कोरोना महामारी का सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को लापरवाह भी बताया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...