1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. AAP की जीत पर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

AAP की जीत पर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि, दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद, दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की आकांक्षओं के अनुरूप काम करेंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि, हमारा वोट पर्सेंट बढ़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 32 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार 38 प्रतिशत मिले हैं। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई है।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, कांग्रेस का वोट प्रतिशत आधा हो चुका है। अगह बहुत मेहनत की जाए लेकिन परिणाम अनुरूप न आए तो निराशा होती है लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में आगे बढ़ने का नाम बीजेपी है। दिल्ली चुनाव में आप की जीत पर बधाई देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...