1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गांधी की हत्या पर फिर सवाल खड़े किए

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गांधी की हत्या पर फिर सवाल खड़े किए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गांधी की हत्या पर फिर सवाल खड़े किए

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जारिए राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, एक इंटरनेशनल पत्रकार ने पांच बजकर पांच मिनट पर चार शॉट की आवाज सुनी। अदालत में सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि, गांधी पर गोडसे ने दो गोलियां चलाई थीं। वहीं इंटरनेशनल  पत्रकार ने कहा कि गांधी को बिरला हाउस में 5.40 बजे मृत घोषित किया गया। वे 35 मिनट तक जीवित थे।

अपने दूसरे ट्वीट सुब्रमण्यम स्वामी ने कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा है कि, हत्या के बाद राष्ट्रीपिता महात्मा गांधी के शव का पोस्टमार्टम या जांच क्यों नहीं कराई गई। आभा और मनु जो इस केस की मुख्य गवाह थीं उनसे कोर्ट में सवाल क्यों नहीं किए गए। गोडसे की रिवॉल्वर में कितने खाली चैम्बर थे? इटैलियन रिवॉल्वर- कोई ट्रैस नहीं कर सकता. क्यों? हमें इस केस को फिर से खोलने की जरूरत है।

आपको बता दें कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी हत्या मामले की जांच की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...