टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को कामयाबी मिली
फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार को कामयाबी मिली है। इस सीट पर उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव हुआ था।
टूंडला सीट पर बीजेपी कैंडीडेट प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने निकटतम सपा उम्मीदवार को 17683 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। यूपी विधानसभा की कुल 7 सीटों पर हुए इस उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर कब्जा किया है जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पास गई है।
फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को 17683 मतों के अंतर से मात दी। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजीव चक को (41010 मतों के साथ) तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
चुनाव परिणाम के अनुसार इस सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 72950 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे सपा उम्मीदवार को 55267 मत मिले। यहां जीतने वाले कैंडीडेट को कुल 40.24 प्रतिशत वोट मिले। बता दें, यूपी विधानसभा की कुल 7 सीटों पर हुए इस उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पास गई है।