उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे, जिनके नतीजे आज आने वाले हैं. मतगणना सुबह 8.00 बजे से ही शुरू हो गई थी और बैलेट-पेपर के बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई.।
दोपहर 3 बजे तक के रुझानों में भाजपा 6 सीटों पर लीड कर रही थी, वहीं जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा बढ़त बनाए हुए थी। आपको बता दें कि इन 7 सीटों पर उपचुनाव में 53.62% मतदान दर्ज हुआ था, जबकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्हीं 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी।
2017 में इन 7 सीटों में 6 सीटें भाजपा के हाथ तो 1 सीट सपा के खाते में आई थी। इस बार के रुझान भी कुछ ऐसे ही नतीजे लेकर आ रहे हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार टूंडला विधानसभा सीट के रुझानों में यह दिख रहा है कि BJP के प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर 57,265 वोटों के साथ सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर (46469 वोट) से आगे हैं। यह सीट भाजपा विधायक रहे एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने से खाली हुई थी।
BJP: प्रेमपाल धनगर – 57265 वोट (आगे)
SP: महाराज सिंह धनगर- 46469 वोट (पीछे)
BSP: संजीव चक- 32045 वोट (पीछे)
इस सीट पर 25वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के प्रत्याशी सत्यनाथ मणि त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पर 14,471 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. यह सीट भाजपा विधायक रहे जन्मेजय सिंह के निधन से खाली हुई थी।
BJP: सत्यनाथ मणि त्रिपाठी 1821 वोट (आगे)
SP: ब्रह्माशंकर त्रिपाठी 1156 वोट (पीछे)
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भी 18वें राउंड की गिनती के बाद दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार 26,339 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी सुरेश पाल और कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई को पीछे छोड़ दिया है। यह सीट भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर के रेप केस में सजायाफ्ता होने के बाद उनकी विधायकी रद्द होने से खाली हुई थी।
BJP: श्रीकांत कटियार- 26339 वोट (आगे)
CONGRESS: आरती बाजपेई- 15555वोट (पीछे)
SP: सुरेश पाल- 14806 वोट (पीछे)