बिहार की राजधानी पटना में स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्रांउड में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी को बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकलेंगे। जिसको लेकर खास तैयारियां की जा रही है। इस यात्रा में युवा क्रांति रथ का भी आयोजन किया गया है। यह यात्रा राज्य के हर जिले से गुजरती हुई निकाली जाएगी।

कुछ महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में सभी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए पूरी कोशिश करने में जुटी हुई है। वहीं आरजेडी द्वारा आयोजित की बेरोजगारी यात्रा पांच सप्ताह तक चलेगी और विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी। इस यात्रा के दौरान आरजेडी के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल होंगे। यात्रा में देश में मंदी और बेरोजगारी के मुद्दें को लेकर राज्य की सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

आपको बता दें कि, इनदिनों आरजेडी और जडयू के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है। एक तरफ जहां आरजेडी पोस्टर के जरिए जेडीयू को घेर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू भी जमकर हमला बोल रही है।