नई दिल्ली : कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच रोजना आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर देश की स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है, जिसमें रोजाना साढे तीन हजार से लोगों की जान जा रही है। इस बीच केन्द्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने बुधवार को तीसरी लहर को लेकर आगाह किया और चेतावनी देते हुए कहा कि यह जरूर आएगी।
राघवन ने कहा कि वायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी। लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नहीं टाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ेगी ताकि इस नए कोरोना स्ट्रेन से मुकाबला किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें नए लहर की तैयार कर देना चाहिए। जिसे लेकर वैक्सीन अपग्रेड करने के साथ ही सर्विलांस की भी आवश्यकता होगी।
जानवरों से मानव में नहीं फैल रहा कोरोना
दूसरी ओर, नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के पॉल ने बताया कि यह बीमारी जानवरों के जरिए नहीं फैल रही है, बल्कि मानव से मानव के बीच इसका संक्रमण फैल रहा है।
जबकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने यह स्पष्ट किया कि विदेशों से कोविड सहायता भेजी जा रही है इसको लेकर मंत्रालय स्तर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अंतर-मंत्रालय स्तर पर इसमें कुछ ज्वाइंट सेक्रेटरी ऑफिसर्स, विदेश मंत्रालय के अधिकारी, कस्टम के अधिकारी और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने कहा कि 18 से 44 साल की आयु के 6 लाख 71 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। केन्द्र सराकर ने आगे बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यं में एक लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है।