1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दक्षिण कश्मीर पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बीजेपी नेता का कातिल ढेर

दक्षिण कश्मीर पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बीजेपी नेता का कातिल ढेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकी मारे गए हैं। एक आतंकी की पहचान वकील शाह के रूप में हुई जिसने इसी साल जून महीने में बीजेपी नेता राकेश पंडित की हत्या की थी।

By: Amit ranjan 
Updated:
दक्षिण कश्मीर पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बीजेपी नेता का कातिल ढेर

नई दिल्ली : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकी मारे गए हैं। एक आतंकी की पहचान वकील शाह के रूप में हुई जिसने इसी साल जून महीने में बीजेपी नेता राकेश पंडित की हत्या की थी।

बता दें कि दो जून की देर रात त्राल इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने पड़ोसी और मित्र के घर मिलने गए थे। पुलिस को आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और अन्य सामान मिला है। कश्मीर पुलिस आईजी विजय कुमार ने खुद वकील शाह के मारे जाने की पुष्टि की है।

आईजी विजय कुमार ने बताया, ‘जैश आतंकी वकील शाह भी मारा गया जो बीजेपी नेता राकेश पंडित की हत्या में शामिल था।’

दोस्त से मिलने गए थे पंडित

दो जून को बीजेपी नेता राकेश पंडित रात को अपने पड़ोसी मुश्ताक अहमद के घर पर किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी थी। पंडित त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे।

खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार को नागबेरन त्राल, अवंतीपोरा के ऊपरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। और इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...