1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है और उन्होंने शनिवार तड़के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि यह मुठभेड़ पुलवामा जिले के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में बीच तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है और उन्होंने शनिवार तड़के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि यह मुठभेड़ पुलवामा जिले के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में बीच तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ में ढेर आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि यह मुठभेड़ डाचीगाम फॉरेस्ट के पास हुई।

 

आपको बता दें कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। उन्होंने आतंकवादियों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने और फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराया।

वहीं, दूसरी तरफ पिछले दिनों गिरफ्तार आतंकियों की सूचना के आधार पर आज एनआईए ने जम्मू कश्मीर में अनंतनाग, शोपियां और बनिहाल समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ये छापेमारी 27 जून को बरामद आईईडी और टेरर फंडिंग के मामले में कर रही है। एनआईए को जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आने वाले दिनों में हमले कर सकते हैं।

गौरतलब है कि घाटी में शांति और यहां हो रहे चौतरफा विकास से आतंकी बौखला गए हैं और कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षाबल उनकी हर साजिश को नाकाम कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...