नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। जिसे लेकर ये कयास लगाये जाने लगे है कि प्रधानमंत्री के इस नये मंत्रिमंडल में कई नये चेहरे शामिल हो सकते है। क्योंकि एक तरफ जहां कुछ पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल से छुट्टी दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में होने वाले पहले बड़े विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिल रहा है।
आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे पहले दिल्ली (Delhi) में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट (Modi Cabinet) से छुट्टी हो गई है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निशंक ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कोरोना के चलते निशंक एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई थी और उन्हें करीब 15 दिन तक आईसीयू में भी रहना पड़ा था। कोरोना काल में छात्रों की परीक्षाओं और सिलेबस को लेकर रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा मंत्री के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रमेश पोखरियाल के अलावा इन मंत्रियों ने भी दिया इस्तीफा
रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया दिया गया है, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया है।
इन मंत्रियों की भी हुई छुट्टी…
पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सांसद देबोश्री चौधरी की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी तय है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबोश्री चौधरी का इस्तीफा मांग लिया है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
इन दो बड़े नामों के अलावा केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा लिया जा सकता है। सदानंद गौड़ा अभी रसायन और उर्वरक मंत्री थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है। माना जा रहा है कि कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ये फैसला लिया है।
वहीं सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की भी पीएम मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई है।