1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, कुछ राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर, तीन नयी नियुक्ति

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, कुछ राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर, तीन नयी नियुक्ति

By: Amit ranjan 
Updated:
कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, कुछ राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर, तीन नयी नियुक्ति

नई दिल्ली : कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसने एक बार फिर इस बात पर मुहर लगाई की, पीएम मोदी के केंद्रिय मंत्रिमंडल में कई नये चेहरे को मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Cand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल (New Governors list) की नियुक्ति की है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, कुछ राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर, तीन नयी नियुक्ति

1) पी.एस. मिजोरम के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2) हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

3) त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

4) कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में थावरचंद गहलोत को नियुक्त किया गया है।

5) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

5) डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

7) मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गयी है।

– राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मोदी कैबिनेट में 20 नए चेहरों की होगी एंट्री

सूत्रों के मुताबिक, इस बार मोदी कैबिनेट में करीब 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। जबकि मौजूदा कैबिनेट से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाकर कर दी गई है।

कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी नई दिल्ली बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, नारायण राणे के पास पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दफ्तर से फोन पहुंचा है। इसके अलावा असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों से खबर है कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के अलावा जेडीयू के आरसीपी सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) से पशुपति पारस, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद समेत 20 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...