1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: भोपाल में ‘विक्रमादित्य स्वागत द्वार’ का भूमिपूजन, CM डॉ. मोहन यादव ने रखी नींव

MP News: भोपाल में ‘विक्रमादित्य स्वागत द्वार’ का भूमिपूजन, CM डॉ. मोहन यादव ने रखी नींव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फंदा में किया प्रवेश द्वार और ई-बस डिपो का भूमि-पूजन...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: भोपाल में ‘विक्रमादित्य स्वागत द्वार’ का भूमिपूजन, CM डॉ. मोहन यादव ने रखी नींव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर बनने वाले भव्य ‘सम्राट विक्रमादित्य स्वागत द्वार’ का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम फंदा स्थित शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजनांतर्गत एक अत्याधुनिक ई-बस डिपो के निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया।

उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार की तर्ज पर होगा निर्माण

भव्य स्वागत द्वार बिल्कुल उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार की तर्ज पर बनाया जाएगा। यह न केवल प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि भोपाल-इंदौर मार्ग पर एक अद्वितीय स्थायी छाप छोड़ेगा। प्रवेश द्वार मध्यप्रदेश की गौरवगाथा, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन सभ्यता का प्रतीक बनेगा।

सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य भारतीय संस्कृति, न्यायप्रियता और वीरता के प्रतीक हैं। इस प्रवेश द्वार के माध्यम से उनकी महान परंपरा को आधुनिक शहरी विकास के साथ जोड़ा जाएगा। यह कदम न केवल ऐतिहासिक पहचान को सुदृढ़ करेगा बल्कि- हाईवे का सौंदर्यीकरण, क्षेत्र के नगरीय विकास, और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

ई-बस सर्विस के लिए अत्याधुनिक डिपो भी बनेगा

भूमिपूजन कार्यक्रम में पीएम ई-बस सेवा के तहत बनने वाले डिपो की भी नींव रखी गई। इससे राजधानी में स्मार्ट, पर्यावरण-हितैषी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। डिपो में- डिजिटल नियंत्रण प्रणाली, ई-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव की नवीन सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार की जाएंगी।

“विरासत के साथ विकास” की अवधारणा को साकार करता प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य द्वार इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है। डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रवेश द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगा।

मध्यप्रदेश के विकास और सेवा के दो वर्ष

यह कार्यक्रम सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भी विशेष महत्व रखता है। इन दो वर्षों में राज्य ने- सांस्कृतिक पुनर्जागरण, आधारभूत ढांचे का विस्तार, और जन-कल्याण आधारित नीतियों के माध्यम से विकास की नई मिसालें स्थापित की हैं। विक्रमादित्य स्वागत द्वार इसी यात्रा का एक गौरवशाली अध्याय जोड़ता है।

खेत में किसान और बॉर्डर पर जवान दोनो ही मेरे लिए आदणीय हैं“- सीएम डॉ. मोहन यादव

ये रहे मौजूद

प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष तीरथ मीणा, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट आदि भी मौजूद थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...