1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली, जानापाव कुटी को ₹17.5 करोड़ की लागत से भव्य एवं दिव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जानापाव, जिला इंदौर में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में सहभाग किया। उन्होंने जानापाव में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

दिव्य तीर्थ के रूप में विकसित होगी जानापाव कुटी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम भौतिक अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं। सड़क, बांध, पुल, नहर, सिंचाई के संशाधन, अस्पताल, स्कूल बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली, जानापाव कुटी को ₹17.5 करोड़ की लागत से भव्य एवं दिव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...