धारः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिरसोदिया, जिला धार में सर्वसमाज जिलास्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में 200 नवदंपति युगल को आशीर्वाद एवं मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में सभी समाज के लोगों ने भाग लिया, जिसमें धरमपुरी के हमारे विधायक कालू सिंह ठाकुर जी ने भी अपने पुत्र पवन ठाकुर एवं भतीजी किरण ठाकुर का विवाह संपन्न कर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के अंतर्गत लगभग 2.5 वर्षों में 1.57 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न हुए हैं। योजना में ₹867.72 करोड़ से अधिक की सहायता राशि भी प्रदान की गई।