1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम

यूपी छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम

यूपी छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव 2020 के लिए मतगणना अब पूरी हो चली है। चार सीटों के परिणाम भी सामने आ गए है। तो वहीं, तीन सीटों पर कुछ ही देर में परिणाम सामने आ जाएंगे।

बता दें कि, छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। जबकि, मल्हानी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव ने जीत दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, उपचुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के राज्य विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह इंगित करता है कि भाजपा आगामी चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। सीएम योगी ने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश मे शानदार प्रदर्शन किया है।

यूपी में कोविड से जनता को बचाने के लिए सरकार के साथ ही संगठन ने सेवा अभियान चलाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी और मोदी की लोकप्रियता के चलते और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते शानदार परिणाम मील हैं।

भाजपा के कार्यकर्ता जानदार हैं और शानदार हैं। कार्यकर्ताओं को मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। योगी ने 24 घंटे परिश्रम कर प्रदेश के हर नागरिक की चिंता की। बिहार की जीत के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व को बधाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...