1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही : आशिक मिजाज दरोगा निलंबित,एफआईआर दर्ज

भदोही : आशिक मिजाज दरोगा निलंबित,एफआईआर दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही : आशिक मिजाज दरोगा निलंबित,एफआईआर दर्ज

भदोही में आशिक मिजाज दरोगा संतोष राय को फरियादी युवती से अश्लील बात करने के आरोप में निलंबित करते हुए एसपी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने ऑडियो के साथ पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले की जांच रिपोर्ट आते ही एसपी ने बड़ी कार्यवाई की है।

दरअसल, भदोही कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी पर तैनात रहे तत्कालीन चौकी इंचार्ज संतोष राय पर छात्रा ने यह गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा के द्वारा जो ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई है उसके मुताबिक चौकी इंचार्ज रात में करीब 11 बजे उसको फोन कर एक रात के लिए अपने पास बुलाने का दबाव बना रहे थे।

छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवंबर 2019 में उसकी तबीयत खराब थी। वह नींद की गोली खा कर सो रही थी। तभी उसकी गलत तरह से फोटो उसके एक पड़ोसी ने खींच ली थी। साथ ही एक अन्य प्रकरण को लेकर वह चौकी इंचार्ज के पास फरियाद लेकर गई थी। चौकी इंचार्ज ने फोटो खींचने वाले लड़के से वह फोटो ले ली और उसके बाद करीब 4 महीने पहले उसको फोन कर अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगे।

 

रिकॉर्डिंग में छात्रा चौकी इंचार्ज के पास जाने से लगातार मना कर रही है लेकिन चौकी इंचार्ज अपनी वर्दी की मर्यादा को भूल कर एक फरियादी छात्रा से अश्लील तरह से बातें कर रहे हैं।

 

पिछले कई दिनों से चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज को पहले लाइन हाजिर करते हुए जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने अब आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...