उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा के सांसद रमेश चंद बिंद से फोन पर 10 लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई हैं। रुपये न देने पर सांसद और उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की धमकी दी गई है। इस बाबत सांसद ने लखनऊ के आशियाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सांसद रमेश बिंद में इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने लखनऊ स्थित आवास पर थे। रात में करीब 8:30 बजे उनको फोन आया जब उन्होंने फोन उठाया तो सामने से बात कर रहे व्यक्ति ने उनको गाली दी। जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। कुछ देर के बाद दोबारा उसी नंबर से फिर फोन आया और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई रुपए ना देने पर उनको और उनके बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी गई हैं।
सांसद ने बताया कि अभी तक जो जानकारी उन्हें पुलिस से मिली हैं। उसके हिसाब से फोन करने वाले व्यक्ति के नम्बर पर जो आईडी है। वह प्रयागराज की है जबकि वह व्यक्ति अभी गोवा में है इस बाबत उन्होंने लखनऊ के आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है सांसद की तहरीर पर थाना आशियाना में धारा 386,504 के तहत के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।