कोरोना बीमारी के बीच बंगाल में शुरू हुआ राजनीतिक घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी अपने एमएलए की हत्या के बाद से ही ममता सरकार पर जमकर हमला बोल रही है।
आपको बता दे कि, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर बीजेपी एमएलए की हत्या के मामले में ममता सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालनेवाली पुलिस बीजेपी के लोगों के पीछे पड़ी है और ममता बनर्जी के गुंडे बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्य में एक विधायक सुरक्षित नहीं है तो आगे फिर जनता का कौन ख़याल रख सकता है ?
बता दे, उत्तर दिनाजपुर में बीजेपी के एक विधायक की संदिग्ध परिस्थितों में मौत हो गई थी। इसका बाद राज्यपाल जगदीप धनकर ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।