बंगाल में राजनीतिक ह्त्या लगता है आम हो गई है। पंचायत चुनावों से शुरू हुआ खुनी खेल अब तक जारी है। आपको बता दे कि बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है।
इसके अलावा बंगाल में हो रही हत्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए उनसे ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पहुंचे इस दल में बीजेपी विधायक की ह्त्या को साजिश बताया है।
बताते चले, विजयवर्गीय के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता, लोकसभा सदस्य राजू बिष्ट और बीजेपी के संगठन मंत्री अरविंद मेनन शामिल थे।
रे का शव सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से लटका मिला था।