1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से पहले इन बीजेपी नेताओं ने भी निकाली थी रथयात्रा, जानिए क्या हुआ था परिणाम

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से पहले इन बीजेपी नेताओं ने भी निकाली थी रथयात्रा, जानिए क्या हुआ था परिणाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से पहले इन बीजेपी नेताओं ने भी निकाली थी रथयात्रा, जानिए क्या हुआ था परिणाम

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के रथ यात्रा को लेकर राज्य में घमासान की स्थिति बन गई है। आपको बता दें कि इस रथ यात्रा को लेकर राज्य प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अपनी राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने रथा यात्रा को रणनीति का हिस्सा भी बनाया है। रथ यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनता से सीधा संपर्क साधने कोशिश करती है। आपको बता दें कि रथ यात्रा भारतीय जनता पार्टी के जनाधार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी का यह माध्यम आज का नहीं है। आज हम आपको बताते हैं कि बीजेपी को इस रथ यात्रा ने कहां से कहां पहुंचा दिया है।

सबसे पहले भाजपा ने साल 1990 में रामरथ यात्रा शुरु की और यह बीजोपी का पहला रथ यात्रा था। तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा शुरु की जिसमें मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद आडवाणी व अन्य नेताओं ने विभिन्न नामों से आधा दर्जन से ज्यादा यात्राएं निकालीं और भाजपा के जनाधार व पहुंच को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया।

आपको बता दें कि रथ यात्राएं राजनीतिक विवाद व टकराव भी झेलती रहीं। लालकृष्ण आडवाणी की पहली रथ यात्रा जो सोमनाथ से अयोध्या तक था। उसको बीच में ही रोक लिया गया। इस रथ यात्रा का नाम राम रथ यात्रा रखा गया था। उस वक्त बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद साल 1991-92 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने एकता यात्रा  निकाली जो जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराने को लिए निकली थी। एकता यात्रा को मुरली मनोहर जोशी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया, और कश्मीर को लाल चौक तिरंगा फहराया। भारतीय जनता पार्टी ने रथ यात्राओं के माध्यम से अपने मुद्दों को देश भर में पहुंचाया और इसका लाभ भी उठाय़ा।

साल 1990 के बाद भाजपा का जनाधार बढ़ता ही रहा है और अब उसकी पहुंच देश के सभी राज्यों तक हो गई है। इस रथ यात्रा ने भारतीय जनता पार्टी को संसद के दो सीट से लेकर देश के लगभग सभी राज्यो तक पहुंचा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की निगाह आगामीं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल व पुडुचेरी की पांच विधानसभाओं के चुनाव पर है। इसमें में सबसे ज्यादा वह बंगाल को जीतने की कोशिश में है। रथ यात्रा से भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनाव को मथने के लिए परिवर्तन यात्राओं की तैयारी की है।

बीजेपी राज्य में पांच स्थानों से यात्राएं निकालेगी, जो राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। पहली यात्रा छह फरवरी को नवद्वीप से शुरू होनी है, जिसको भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस रथ यात्रा से बंगाल चुनाव में बीजेपी को कितना लाभ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...