नई दिल्ली : 15 अगस्त से पहले एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर पानी फिर गया है, जिसे लेकर वो अपना सिर दीवारों पर पटक रहा होगा। यानि की अपने जिस षड्यंत्र के तहत वो लगातार भारत की सीमाओं पर अपनी ड्रोन भेज रहा है। वहीं इन ड्रोनों के साथ पिछले कुछ समयों से विस्फोटक भी भेज रहा है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बाद अब पंजाब (Punjab) में ड्रोन के जरिए अमृतसर के बॉर्डर क्षेत्र में हथियारों का जखीरा भेजा है। इस बात की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिनकर गुप्ता ने दी और बताया कि छानबीन में सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले।

पुलिस ने नाकाम की साजिश
गांव वालों की सतर्कता के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने इसे बरामद कर लिया है और पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली कि अमृतसर के पास के एक गांव से 7-8 अगस्त की रात ड्रोन को देखा गया और लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके बाद हमें कुछ संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिली और फिर जब छानबीन की गई तो हथियार बरामद हुए।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अमृतसर में बॉर्डर पर हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद इसकी जानकारी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों को भेज दी गई है और साथ ही आसपास के इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क है और जो भी जानकारी हमें मिलेगी उसे संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

बरामद हुए ये हथियार
ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आईईडी टिफिन बम, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हमें अमृतसर के पास के एक गांव से 7-8 अगस्त की रात को सूचना मिली कि सरहद पार से ड्रोन आते देखा गया और कुछ गिरने की आवाज आई। हमें संदिग्ध वस्तु मिलने की भी सूचना मिली थी, जिसमें 7 थैलियों में IED, हैंड ग्रेनेड और बंदूक की गोलियां मिली हैं।
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से ड्रोन के जरिये हथियार और विस्फोटक गिराने की सूचना मिली थी, जिसे भारतीय जवानों ने बरामद कर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।