1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कपिल मिश्रा हों या कोई और, भड़काने वालों पर हो कार्रवाई- गौतम गंभीर

कपिल मिश्रा हों या कोई और, भड़काने वालों पर हो कार्रवाई- गौतम गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कपिल मिश्रा हों या कोई और, भड़काने वालों पर हो कार्रवाई- गौतम गंभीर

दिल्ली में इस वक्त नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा किया जा रहा है, इस हिंसा में कई लोगों की जान तक चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। यहां तक कि हिंसा के दौरान गोली भी चलाई गई है। इस हिंसा पर गौतम गंभीर ने कहा है कि चाहें कपिल मिश्रा हों या कोई और, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो अगर किसी ने भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने गोकुलपुरी हिंसा में घायल शहादरा डीसीपी अमित शर्मा से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे। डीसीपी के साथ ही मैक्स में एक हेड कांस्टेबल भर्ती हैं। घायलों और उनके परिजनों से मिलकर गंभीर ने उनका हालचाल जाना।

मीडिया से बात करते हुए गंभी ने कहा कि, यह पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, अब यह सारे दिल्लीवालों का मुद्दा है। दिल्लीवाले शांतिपूर्ण तरीके से रहना चाहते हैं। ये बहुत सुंदर दिल्ली है। हम सब मिलकर एक सुंदर और बेहतर दिल्ली बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, अगर कोई भी नेता जो भड़काऊ भाषण देता है, चाहे वो कपिल मिश्रा हों या कोई और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जिस तरीके का भी एक्शन हो मैं उसके साथ हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...