1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई से ताउते तूफान गुजरने के बाद डूबा ‘बार्ज P305’ जहाज, 171 लोग लापता, 146 की बचाई गई जान

मुंबई से ताउते तूफान गुजरने के बाद डूबा ‘बार्ज P305’ जहाज, 171 लोग लापता, 146 की बचाई गई जान

By: Amit ranjan 
Updated:
मुंबई से ताउते तूफान गुजरने के बाद डूबा ‘बार्ज P305’ जहाज, 171 लोग लापता, 146 की बचाई गई जान

नई दिल्ली : सोमवार को मुंबई से ताउते के गुजरने के दौरान एक जहाज ‘बार्ज P305’ मुंबई हाई में फंस गया था। इस जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे। अब इस जहाज के डूबने की खबर सामने आ रही है। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 146 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं अभी भी इस जहाज में सवार 171 लोगों के लापता होने की खबर है।

आपको बता दें कि जहाज को बचाने के लिए पहले से अलर्ट नौसेना ने पूरी कोशिश की। इसके रेस्क्यू के लिए आईएनएस कोच्चि को रवाना किया गया लेकिन हालात बहुत प्रतिकूल थे। समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही थीं, तेज हवाएं चल रही थीं। इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थीं। बाद में आईएनएस कोलकाता ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ के दौरान कल इंडियन नेवी को कुल 4 SOS कॉल थे। बार्ज P305 में कुल 273 लोग सवार थे। इसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोच्ची और आईएनएस कोलकाता युद्ध नौका के साथ दूसरी सपोर्ट वेसल की मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि अभी तक 146 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका है। वहीं खबर आई है कि बार्ज डूब गया है।

समुद्र में फंसे जहाजों की क्या स्थिति है?

बार्ज ‘Gal Constructor’

इस पर कुल 137 लोग सवार थे। इस पर फंसे लोगों को बचाने के लिए इमरजेंसी टोइंग वेसल ‘वाटर लिली’ और दो सपोर्ट वेसल के साथ कोस्टगार्ड की CGS सम्राट भी पंहुचा है।

आयल रिग सागर भूषण

आयल रिग सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। उन्हें बचाने के लिए आईएनएस तलवार रवाना हुआ है।

बार्ज SS-3

बार्ज SS-3 पर 196 लोग सवार हैं। मौसम साफ होते ही SAR आपरेशन के लिए नौसेना के P81 निगरानी एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी।

मौसम विभाग की मानें तो ताउतो तूफान महाराष्ट्र के बाद गुजरात और अन्य समुद्री तटों के किनारें भी भारी तबाही मचा सकता है, इसे लेकर पहले ही विभाग अलर्ट कर चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...