1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पतंजलि में कोरोना संक्रमण फैलने की खबरों का बाबा रामदेव ने किया खंडन, कहा- ये सिर्फ अफवाह

पतंजलि में कोरोना संक्रमण फैलने की खबरों का बाबा रामदेव ने किया खंडन, कहा- ये सिर्फ अफवाह

By: Amit ranjan 
Updated:
पतंजलि में कोरोना संक्रमण फैलने की खबरों का बाबा रामदेव ने किया खंडन, कहा- ये सिर्फ अफवाह

नई दिल्ली : पतंजलि में कोरोना संक्रमण फैलने की खबरों का खंडन करते हुए योगगुरू बाबा रामदेव ने महज एक अफवाह बताया है। बाबा रामदेव ने कहा कि बाहर से आए कुछ मरीज एडमिशन के पहले कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। पंतजलि में कोई स्टाफ कोरोना संक्रमित नहीं पा गया है।

बाबा ने कहा कि पतंजलि में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। जो IPD में नए रोगी व आचार्यकुलम में नए विद्यार्थी प्रवेश के लिए आए, उनका हमने कोविड प्रोटोकॉल की SOP के तहत टेस्ट करवाया। उसमें से भी मात्र 14 व्यक्ति पॉजिटिव थे, जिनको हमने मुख्य परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

योगगुरु रामदेव ने पंतजलि के 83 स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि बाकी सब बातें अफवाह व झूठी हैं। उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से प्रतिदिन 5 से 10 बजे तक योग व आरोग्य के लाइव प्रोग्राम कर रहा हूं।

योग गुरु ने कहा कि यह कहना कि पतंजलि में कोरोना फैला है, महज अफवाह है। उन्होंने बताया कि पतंजलि में एडमिशन लेने जो लोग आए थे, उनमें से कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए थे, ज्यादातर लोग तो अब घर भी जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने अपने यहां कोविड सेंटर बना रखे हैं, बिना टेस्टिंग के हम किसी को प्रवेश नहीं दे रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस हार्ट के मरीजों के लिए मौत का पैगाम बन गया है। जहां एक तरफ वायरस से लोगों को हार्ट अटैक हो रहा है, वहीं कोरोना फीवर से लोगों का हार्ट फेल हो रहा है। लेकिन आप योग से अपने हार्ट को प्रोटेक्ट और 100% परफेक्ट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन ये खबर आई थी कि योगगुरु बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित विभिन्न संस्थानों में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है। विभिन्न संस्थानों में कोरोना संक्रमण के 83 केस मिलने का दावा किया गया था। यहां तक कहा गया कि जरूरत पड़ने पर बाबा रामदेव का भी कोरोना टेस्ट हो सकता है। हालांकि अब बाबा ने खुद इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...