Nivedita

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया शुजालपुर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया शुजालपुर का निरीक्षण

शाजापुर जिले के शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी दौरे को लेकर कलेक्टर ऋजु बाफना और यशपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भोपाल में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा, दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा, दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने रोशनपुरा चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजीव गांधी सभागार में आयोजित सभा में नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने की अपील की गई।

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने 9 माह से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे सारंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा और आगे की जांच जारी है।

इटारसी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इटारसी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इटारसी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत परिवहन और पुलिस विभाग ने यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 125 से अधिक बसों की जांच में ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मामले सामने आए। 47 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 20,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने बस संचालकों को यातायात नियमों और यात्री सुरक्षा मानकों का पालन करने के

भोपाल में 27 मई से शुरू होगा सात दिवसीय “सदानीरा समागम”

भोपाल में 27 मई से शुरू होगा सात दिवसीय “सदानीरा समागम”

भोपाल में 27 मई से 2 जून तक भारत भवन में सात दिवसीय “सदानीरा समागम” आयोजित किया जाएगा। वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत विकास जैसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय नौसेना बैंड की प्रस्तुति, प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शाजापुर में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र, फायरिंग और हिंसा का वीडियो वायरल

शाजापुर में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र, फायरिंग और हिंसा का वीडियो वायरल

शाजापुर के कालापीपल क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने चार सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ

रीवा घटना के विरोध में नैनपुर में जैन समाज का मौन जुलूस, SIT जांच की मांग

रीवा घटना के विरोध में नैनपुर में जैन समाज का मौन जुलूस, SIT जांच की मांग

रीवा में जैन आर्यिका माताओं के साथ हुई दुर्घटना के विरोध में नैनपुर में जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। समाज के लोगों ने घटना की एसआईटी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ‘राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की अपील की गई है।

जनसुनवाई में वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, तहसीलदार पर संवेदनहीनता के आरोप

जनसुनवाई में वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, तहसीलदार पर संवेदनहीनता के आरोप

श्योपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने तत्काल एंबुलेंस बुलाने के बजाय स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और बाजार बंद कर

5 मजदूरों की मौत के बाद पन्ना में उग्र विरोध, माधवगंज चौराहे पर चक्का जाम

5 मजदूरों की मौत के बाद पन्ना में उग्र विरोध, माधवगंज चौराहे पर चक्का जाम

पन्ना के बिहरपुरवा गांव में 5 मजदूरों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और माधवगंज चौराहे पर चक्का जाम कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर और मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। पुलिस विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे

उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात युवकों ने पथराव कर कई कोचों के शीशे तोड़ दिए। घटना उज्जैन स्टेशन के पास गदा पुलिया और नीलगंगा ट्रैक के बीच हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी की अजीब जिद: घर में बॉयफ्रेंड को रखने की मांग, विरोध पर पति पर हमला कर सिर फोड़ा

पत्नी की अजीब जिद: घर में बॉयफ्रेंड को रखने की मांग, विरोध पर पति पर हमला कर सिर फोड़ा

ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को घर में रखने की जिद को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर पति राजकुमार कुशवाहा पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है, जबकि पुलिस विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लुधावली में महिला पर बेरहमी से हमला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

लुधावली में महिला पर बेरहमी से हमला, सीसीटीवी वीडियो वायरल

शिवपुरी के लुधावली इलाके में पड़ोसी विवाद के चलते एक महिला पर लाठियों से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, आरती प्रजापति का अपने पड़ोसी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो मंगलवार रात मारपीट में बदल गया। इस दौरान 4–5 लोगों ने महिला पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो

कालापीपल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कालापीपल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

शाजापुर के कालापीपल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में लाठी-डंडों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और जेसीबी से हमला जैसी घटनाएं सामने आई हैं। आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामले को लेकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग

बड़वानी में हथियारबंद बदमाशों ने शराब से भरी पिकअप लूटी, पुलिस जांच में जुटी

बड़वानी में हथियारबंद बदमाशों ने शराब से भरी पिकअप लूटी, पुलिस जांच में जुटी

बड़वानी में बड़वानी-पाटी रोड पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर शराब से भरी पिकअप लूट ली। इंदौर से पाटी जा रही गाड़ी में 222 पेटी बियर लदी थी, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और बाद में लूटी गई पिकअप लावारिस हालत में बरामद कर ली। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की