उत्तर प्रदेश के औरेया में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएम केयर फंड) से दो-दो लाख रूपये की राशि दिए जाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के औरैया में इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से मंजूद की गई है और इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रूपये की राशि देने की भी दी गयी।