असम के करीमगंज जिले में बिजली गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है, जिनमें चार बच्चे शामिल है। वहीं हादसे में दो अन्य नाबालिक भी घायल हो गए।
करीमगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार संजीत कृष्ण ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ईशाखौरी गांव में शुक्रवार शाम को बिजली गिरने से परिवार के लोगा उसके चपेट में आ गए। घटना के वक्त वे सभी लोग अपने घर के अंदर थे।
उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल बच्चों को करीमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।