असम में मंगलवार को हुए भूस्खलन से तीन जिलों में लगभग 20 लोगों की मौत होने की खबर आई है। मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के जिलों के रहने वाले है। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए है।
मृतको में से सात कछार जिले, सात हैलाकांडी जिले और छह करीमगंज जिले से है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर राज्य पहले से ही बाढ़ से जूझ रहा है। जहां लगभग 3.72 लोग प्रभावित हुए है।
गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके बाद नागांव और होजाई जिले प्रभावित हुए है। बाढ़ में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और 348 गांव पानी के अंदर डूब गए है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) का कहना है कि लगभग 27,000 हेक्टयर फसले खराब हुई है।