महाराष्ट्र के लोक निर्माण कार्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण इलाज के बाद कोविड-19 से ठीक हो गए है जिसके बाद गुरूवार को उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंत्री अशोक चव्हान अपने घर पहुंचे। जहां गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि मंत्री चव्हाण की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें 25 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चव्हाण के मंत्रालय की ओर से बताया गया कि बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। चव्हाण नांवेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक है।