दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब दिल्ली वालों को 24 घंटे बिजली के साथ 24 घंटे पानी की सुविधा भी मिलेगी। इसकी जानकारी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी।
जिसमे उन्होंने कहा कि दूसरे देश के राज्यों में 24 घंटे पानी मिलता है। उसी तरह दिल्ली में भी पानी की सप्लाई करेंगे। दिल्ली में रोज 930 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन उत्पादन होता है। 2 करोड़ की जनसंख्या है। दिल्ली में हर आदमी के लिए रोजाना 176 लीटर पानी उत्पादित होता है। इसमें स्विमिंग पूल, खेती जैसे सभी का पानी आता है। हमें पानी की उपलब्धता बढ़ानी है।
दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ अब मिलेगा 24 घंटे पानी। Press Conference | LIVE https://t.co/j6ke1ua8df
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 26, 2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड की सरकारों से बात कर रहे हैं। दिल्ली में जितना पानी है, 930 एमडीजी पानी है। ये पानी कहां जाता है। ये चोरी हो जाता है। इसमें काफी पानी लीक हो जाता है। इसकी कोई अकाउंटबिलिटी नहींं है। इसका मैनेजमेंट ठीक करना है।
सीएम ने कहा कि वाटर ट्रीटमंट प्लांट से 100 एमडीजी पानी बाहर निकला, तो उसकी एक बूंद की जवाबदेही होनी चाहिए। दिल्ली में पानी का मैनेजमेंट ठीक नहीं है। यह कंसलटेंट हायर कर रहे है। यह पानी की उपलब्धता और यूज करने का तरीका बताएगी।