1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, सतवारी में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, सतवारी में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जिसमें उन्होंने एक और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समूह के दो आतंकी जिले में गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को इलाके में आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, सतवारी में संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जिसमें उन्होंने एक और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समूह के दो आतंकी जिले में गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को इलाके में आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 17-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 52-बटालियन की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

बता दें कि गिरफ्तार आतंकी की पहचान  मुज़मिल हुसैन शाह पुत्र अब्दुल रशीद शाह के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एक ग्रेनेड, एके-47 राइफल की एक मैगजीन और एके-47 के 30 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आतंकी से पूछताछ व आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू शहर के सतवारी चौक इलाके में शनिवार को संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गया। यह बैग सतवारी चौक नाके के पास बरामद किया गया है। पुलिस की टीम जांच में लगी हुई है। इसके साथ ही संभाग के किश्तवाड़ जिले में एक विस्फोटक उपकरण मिला है। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है।

आपको बता दें कि जिले के कुरिया ब्रिज के पास केशवान रोड पर सेना की 26-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और पुलिस की टीम ने एक एक्सप्लोसिव डिवाइस डिटेक्ट की। जिसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई। बता दें कि विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उधर, जम्मू-राजोरी राजमार्ग पर चार संदिग्ध एक कार से जाते हुए देखे गए हैं। संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...