1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंध्र-प्रदेशः करोड़ों के ईएसआई घोटाले में पूर्व मंत्री अत्चन्नायडू समेत छह गिरफ्तार

आंध्र-प्रदेशः करोड़ों के ईएसआई घोटाले में पूर्व मंत्री अत्चन्नायडू समेत छह गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आंध्र-प्रदेशः करोड़ों के ईएसआई घोटाले में पूर्व मंत्री अत्चन्नायडू समेत छह गिरफ्तार

तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के पूर्व मंत्री के. अत्चन्नायडू समेत छह लोगों को भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीबी) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें टीडीपी सरकार के दौरान 150 करोड़ रूपये के ईएसआई मेडिकल खरीद घोटले में गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के संयुक्त निदेशक रवि कुमार ने बताया कि अत्चन्नायडू को श्रीकाकुलम जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के पूर्व निदेशक रवि कुमार को तिरूपति और जी विजय कुमार को राजामहेंद्रवरम से गिरफ्तार किया गया। ईएसआई के संयुक्त निदेशक जनार्दन, महानिरीक्षक चक्रवर्ती ओर वरिष्ठ सहायक को विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

टीडीपी सरकार के दौरान अत्चन्नायडू श्रम मंत्री थे, जब मेडिकल उपकरण और दवाई खरीद में घोटाला हुआ था। एसीबी संयुक्त निदेशक के मुताबिक, सतर्कता और प्रवर्तन विभाग ने 2014 से 2019 के बीच ईएसआई में हुई खरीद की जांच की थी। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमिता बरती गई। जांच में दवाईयों, मेडिकल किट्स, फर्नीचर और अन्य वस्तुओं की खरीद में 150 करोड़ रूपये का खुलासा हुआ। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...