नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित HPCL (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे चारों तरफ भागदौड़ की स्थिति है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल गाड़िया और प्लांट में मौजूद दमकल गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपीसीएल पुराने टर्मिनल के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (crude distillation unit) में आग लग गई। इसके फौरन बाद इमरजेंसी सायरन बजी और कर्मचारी और श्रमिक यूनिट से बाहर निकलकर आ गए। प्लांट से बाहर आए कुछ श्रमिकों ने बताया कि, विस्फोट जैसी जोरदार आवाज सुनाई पड़ी और उसके बाद आग के गोले निकल रहे थे। सायरन बजते हुए हम सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
Andhra Pradesh: Fire breaks out at HPCL plant in Visakhapatnam. District fire tenders being rushed to the spot. The cause of the incident yet to be ascertained. Details awaited. pic.twitter.com/n8JNfEqslx
— ANI (@ANI) May 25, 2021
आग लगने के फौरन बाद प्लांट में मौजूद और बाहर से आई दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, इस हादसे में कितना नुकसान हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है।