वाराणसी पहुंची आनंदी बेन पटेल, आंगनबाड़ी केंद्रों को संवारेंगी
वाराणसी : सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को दोपहर बाद तीन दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंची। बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे वह सर्किट हाउस गई। कुछ देर विश्राम करने के बाद शाम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक करेंगी।
तीन नवंबर को राज्यपाल नीति आयोग के आदर्श विकास खंड सेवापुरी जाएंगी। मटुका व अमिनी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के दौरे के बाद ब्लाक पर कुपोषित बच्चों की माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर के साथ बैठक करेंगी।
शाम को टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने वाले एनजीओ व कोरोना कार्यकर्ता के साथ भी मीटिंग निर्धारित है। चार तारीख को सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह दस बजे से आईसीडीएस व महिला बाल विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगी।
इसके बाद विद्या भारती के प्रधानाचार्य व अन्य अफसरों के साथ बैठक करने के बाद दोपहर को बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
उनके आगमन से पूर्व सोमवार की सुबह अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को जान और निरीक्षण किया। नंदघर पहुंचकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
सेवापुरी मॉडल ब्लॉक का भी दौरा किया गया। इस दौरान राज्यपाल के कमांडो भी मौजूद रहे। पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों द्वारा ग्रैंड रिहर्सल किया गया। जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी अमरेश सिंह बघेल ने किया।