1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाक जिंदाबाद के नारे लगाने पर अमूल्या को जमानत नहीं दी जानी चाहिए-CM येदियुरप्पा

पाक जिंदाबाद के नारे लगाने पर अमूल्या को जमानत नहीं दी जानी चाहिए-CM येदियुरप्पा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाक जिंदाबाद के नारे लगाने पर अमूल्या को जमानत नहीं दी जानी चाहिए-CM येदियुरप्पा

कर्नाटक: बेंगलुरु में बीते गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शन एक रैली निकाली गई। जिसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रैली में शामिल हुए। इस रैली में मौजूद अमूल्या नाम की एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारा लगाए। जिसके बाद उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अब उस महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस नारे के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने इस मामले में कहा कि, अमूल्या (जिसने कल बेंगलुरु में CAA विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था) को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। उसके पिता ने भी कहा है कि, वह उसे नहीं बचाएंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उसे उचित सजा मिलनी चाहिए।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, जो नारा जिसको पसंद आता है, उसके सामने वही नारे लगते हैं। जो आपने खेती की है वो ज़हर की खेती की है, उसमें फसल इसी तरह की पैदा होगी। जो बोएंगे वो ही काटेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...